सरकार के डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले से नाराज डीएसपी ने फेसबुक पर लिखा…
रांची : सरकार ने बुधवार को 150 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया. इस लिस्ट में डीएसपी खोरी महुआ के पद पर पदस्थापित डीएसपी साजिद जफर को एसआईएसएफ डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया. जिसके बाद उन्होंने
सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है. लिखे पोस्ट में कहा है कि स्थानांतरण के अन्यायपूर्ण निर्णय को देखकर मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. जिंदगी नौकरी से बड़ी है. न्याय अवश्य मिलना चाहिए. जय हिन्द.
