Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

APAAR CARD : अब सभी को बनवाने पड़ेंगे अपार कार्ड, जाने इस कार्ड से जुडी सभी बातें

आज के डिजिटल युग में भारत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलाव तथा सुधार कर रही है। इन्हीं में से एक है Apaar ID, जिसे Automated Permanent Academic Account Registry के रूप में जाना जाता है। यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत लागू की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी शैक्षणिक जानकारी को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित रखना है। यदि आप भी Apaar ID के बारे में जानना चाहते हैं-जैसे कि Apaar ID क्या है, यह कैसे बनती है, किन दस्तावेज़ों की जरूरत होती है एवं इसके लाभ क्या हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम विस्तार से सभी जरूरी जानकारियां साझा कर रहे हैं।

Apaar ID एक 12-अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र है, जिसे भारत सरकार ने छात्रों की शैक्षणिक जानकारी को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर संग्रहित करने के लिए शुरू किया है। यह आईडी छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखती है और डिजीलॉकर के माध्यम से उन तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करती है। यह आईडी छात्रों को एक स्थायी डिजिटल अकादमिक पहचान प्रदान करती है, जो उनकी शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड रखती है। Apaar ID के माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज़ों को एक क्लिक में एक्सेस कर सकते हैं।

Apaar ID योजना की प्रमुख विशेषताएं : Apaar Card Kya Hai

Apaar ID योजना को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत लागू की गई है।सभी भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 5 वर्ष या उससे अधिक है और जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, या विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं, Apaar ID के लिए आवेदन कर सकते हैं।Apaar ID एक 12 अंकों का डिजिटल नंबर है।Apaar ID को डिजीलॉकर और Academic Bank of Credits (ABC) के साथ जोड़ा गया है।

Apaar ID बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

आधार कार्ड

जन्म प्रमाण पत्र

माता-पिता की सहमति (यदि छात्र नाबालिग है)

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

डिजीलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करें:

Apaar ID बनाने की प्रक्रिया सरल और पूरी तरह ऑनलाइन है। आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

सबसे पहले डिजीलॉकर के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से वेरिफाई करें।अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।आपकी जानकारी और दस्तावेज़ों का सत्यापन होने के बाद आपको Apaar ID जनरेट कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *