खूंटी से टिकट मिलने पर अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
खूंटी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी के नेतृत्व व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। श्री मुंडा ने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी के निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं आज देश ही नहीं बल्कि विश्व में खूंटी की पहचान बनी है मैं खूंटी के प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्र में काम किया है। और आगे काम जारी रहेगा मेरा।

