महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर में डॉ आशा लकड़ा माननीय सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और उनकी टीम का आगमन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सीवी रमण हॉस्टेल के निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली की सदस्य डॉ आशा लकड़ा और उसकी टीम का आगमन हुआ। इस दौरान माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता ने भी हॉस्टेल का निरीक्षण किया । साथ में हॉस्टेल अधीक्षक डॉ रत्ना मित्रा, हॉस्टेल वार्डन एवं हॉस्टेल के सभी स्टॉफ मौजूद थे। पारम्परिक नृत्य , एन एस एस क्लैप द्वारा इनकी टीम का स्वागत किया गया। एनसीसी की छात्राओं द्वारा स्कॉट किया गया।

हॉस्टेल निरीक्षण के बाद ऑडियो विजवल हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया । माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता किया गया । माननीय कुलपति द्वारा डॉ आशा लकड़ा का स्वागत किया गया। आईक्यू एसी डायरेक्टर एवं हॉस्टेल अधीक्षक डॉ रत्ना मित्रा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। अध्यक्षीय भाषण में डॉ अंजिला गुप्ता ने माननीय डॉ० आशा लकड़ा के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया । डॉ आशा लकड़ा ने अपने उदबोधन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सम्बद्ध में कहा कि ये बड़े गर्व की बात है कि झारखण्ड का यह पहला महिला विश्वविद्यालय है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य होने के कारण इन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज अनुसूचित जनजातियों की सोच बदलने की जरूरत है।

समन्वयकारी हमारे विचार होने चाहिए ताकि सभी समाज के लोगों को साथ में लेकर चल सके। साथ ही सीवी रमण निरीक्षण के बाद हॉस्टेल की भोजन व्यवस्था के संबंध में प्रसन्नता व्यक्त किया एवं अन्य बातों की भी सराहना करते हुए कहा कि अच्छे कुक और अच्छे भोजन की व्यवस्था है। हॉस्टेल की छात्राओं से मुलाकात कर अनुसूचित जनजाति आयोग किस प्रकार कार्य करती उसकी जानकारी भी छात्राओं दी गई। धन्यवाद ज्ञापन एवं मंच संचालन डॉ नूपुर अन्विता मिंज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रिसर्च ऑफिसर श्री पी के, वेलफेयर ऑफिसर श्री राजेन्द प्रसाद गुप्ता, प्रोक्टर डॉ सुधीर कुमार साहु, छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ० किश्वर आरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ० रमा सुब्रह्मण्यम, डॉ सनातन दीप, डॉ ग्लोरिया पूर्ति, श्रीमती अमृता कुमारी, डॉ सोनाली सिंह, डॉ० पुष्पलता, श्रीमती गुड़िया, श्रीमती सरोज एवं श्रीमती विद्या , शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित थे ।
