Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गोपाल मैदान में अरविंद केजरीवाल ने पीएम को जमकर कोसा, इंडिया गठबंधन के पक्ष में बनाया माहौल

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर मोहंती के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि निर्दोश विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर वे चुनाव जीतना चाहते हैं. देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी.

जमशेदपुर में टाटा स्टील की तीन वर्षो तक नौकरी भी की

उन्होंने कहा कि इजीनियरिंग आईआईटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1989 में टाटा स्टील में नौकरी की थी. इसलिये जमशेदपुर से उनका गहरा लगाव है. गोपाल मैदान उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुये उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर मोहंती को वोट देने की अपील की. ताकि आदिवासियों के नेता हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ सके और स्वंय को कहा कि उन्हें जेल जाना नहीं पड़े.

मोदी को बताया आदिवासी विरोधी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी आदिवासियों के घोर विरोधी हैं. हेमंत सोरेन को जेल भेजकर उन्होंने अपना असली रुप दिखा दिया है. हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन गम्भीर रुप से बीमार हैं. ऐसे में उनके निर्दोश पुत्र को जेल भेजकर वे क्या दर्शाना चाहते हैं.

कल्पना सोरेन को जुझारु महिला बताया

इस सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के अलावा हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड के लोकप्रिय स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. केजरीवाल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने झारखंड सरकार, दिल्ली सरकार और पंजाब की सरकार को तोड़ने की पूरी कोशिश की.

निर्दोष सीएम हेमंत को जेल में डाला

हेमंत सोरेन व हमे भी जेल भेज दिया. लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें 21 दिनों की जमानत चुनाव प्रचार के लिये दी है. इस दौरान वे पूरे देश में घुमघुम कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. पूरे देश में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ माहौल है. केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी गुंडागर्दी ठीक नहीं, कल को वह चंपई सोरेन को भी जेल में डाल सकते हैं.

संविधान संशोधन के लिये दिया जा रहा 4 सौ पार का नारा

उन्होंने यह भी कहा कि 400 पार का नारा नरेंद्र मोदी इसलिए दे रहे हैं ताकि शेड्यूल कास्ट, ओबीसी और आदिवासी का आरक्षण समाप्त किया जा सके. इसलिये लोगों से इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *