Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विभागीय निदेशानुसार विद्यालय में “परिवार शिक्षक समागम 2024” सह प्रबंधन विकास समिति की मासिक बैठक का आयोजन

जमशेदपुर: विकास समिति की मासिक बैठक एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशेष अवसर को उत्सव की तरह मनाया गया।कार्यक्रम में 92 अभिभावकों ने भाग लिया तथा जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए SVEEP की टीम द्वारा आगामी 25 मई 2024 को निर्धारित लोकतंत्र के महापर्व से संबंधित विविध क्रियाकलापों,खेलों,नारों एवं प्रशनोत्तरी द्वारा अभिभावकों एवं पहली बार के मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

आयोजन का मुख्य आकर्षण Democracy Room रहा जिसमें मतदान कक्ष का एक मॉडल प्रस्तुत किया गया और पहली बार के मतदाताओं को मतदान का अभ्यास भी कराया गया। मतदान कक्ष के बाहर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते और रंगोली का अवलोकन करते अभिभावकों को देखा गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 के 10 शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया | अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वह अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के दायित्व को निभाकर विद्यालय का सहयोग करें।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय,झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रमोद जायसवाल, विद्यालय के शिक्षक सुषमा सुलेखा, रीना, प्रिया, अनुपमा, नीति, प्रकाश, शुभेंदु, संदीप, नेहा, प्रमोद, निकिता, सुप्रियो, कौशिक जिला प्रशासन की ओर से लीलाधर,श्रीमती शीतल, सुजीत बारी एवं राजेश सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *