बैंक खुलते ही अपराधियों ने बोला धावा,सोना और नगदी सहित करीब 19 लाख लूटकर फरार…
जमुई। बिहार में जमुई जिले में बैंक लूट की बड़ी घटना को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया है। जिले के चकाई बाजार स्थित एसबीआई शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने 15 लाख का गोल्ड सहित 19 लाख लूट लिए। बताया जाता है कि मंगलवार को बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।अपराधियों ने पहले चौकीदार और फिर कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद अपराधियों ने लॉकर खुलवाया और उसमें रखे 15 लाख का गोल्ड सहित 19 लाख लूट लिए। घटना को अंजाम देने बाद सभी बाइक से गिरिडीह रोड की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर चकाई थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं।हलांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिला है कितना का सोना और कितना नगदी की लूट हुई है।

Jamui. In Bihar’s Jamui district, a major incident of bank robbery has been carried out by fearless criminals in broad daylight. Armed criminals looted 19 lakh including gold worth 15 lakh from the SBI branch located in Chakai Bazar of the district. It is said that shortly after the opening of the bank on Tuesday, five criminals riding two bikes carried out the incident. The criminals first took the watchman and then the cashier at gunpoint. After this, the criminals got the locker opened and looted 19 lakh including gold worth 15 lakh kept in it. After executing the incident, all ran away from the bike towards Giridih Road. On getting information about the incident, Chakai Police Station SHO along with Dalbal reached the spot and engaged in the investigation. However, official information has not yet been received as to how much gold and how much cash has been looted.
