Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बहुरूपियों से पूछिए मणिपुर की बेटियां आदिवासी नहीं थी..भाजपा को आदिवासियों की चिंता नहीं.. खनिजों की चिंता है : कल्पना सोरेन, पोटका में …

पोटका में संजीब सरदार के पक्ष में जन सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हमला बोला..कल्पना सोरेन ने कहा भाजपा के लोग आदिवासियों को लेकर रोना गाना कर रहें हैं। झारखण्ड में घूम रहे बहुरूपियों से पूछिए क्या मणिपुर में जिन बेटियों की इज्जत उछाली गई क्या वे आदिवासी नहीं थीं। भाजपा को आदिवासियों की चिंता नहीं है उनकी नजर यहां जमीन के नीचे पड़ी खनिज संपदा से है।

क्या मध्य प्रदेश में दलित के साथ दुर्व्यवहाट हुआ, क्या वह झारखंड का बेटा नहीं था। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को हंसदेव जंगल से बेदखल कर रहें हैं क्या आप झारखंड में ये स्थिति लाना चाहते हैं।उन्होंने कहा जब हम अपनी मुद्दों को लेकर बात उठाते हैं अपना बकाया पैसा मांगते हैं तो जेल भेज दिया जाता है। क्या भाजपा में झारखंड के आदिवासी नेता नहीं हैं वे क्यों नहीं झारखंड का बकाया पैसा केंद्र सरकार मांगते हैं..यह राशि केंद्र सरकार नहीं दे रही है, जिससे झारखंड का विकास को और तेज किया जा सके।

कल्पना सोरेन कहा झारखंड के हक अधिकार की लड़ाई झारखंड का बेटा लड़ रहा है। आज 40 लाख लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा है, 55 लाख से अधिक महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा है। इससे पहले महिलाओं के लिए ऐसी क्रांतिकारी योजना नहीं लाई गई थी। 25 लाख से अधिक अबुआ आवास का निर्माण झारखंडियों के लिए कराया जा रहा है। झारखंडी सरकार हर झारखंडी के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *