Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सरायकेला एवं खरसावां प्रखंड के बाज़ारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट जाँच करने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

होली के पूर्व सरायकेला-खरसावां जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सरायकेला एवं खरसावां प्रखंड के बाज़ारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट जाँच करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री अदिति सिंह के नेतृत्व में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम द्वारा खरसवां बाज़ार में बिक्री किए जा रहे मसाले, तेल, मिठाइयों, नूडल्स, सॉस, चिली चिकन, चिली पनीर में हानिकारक रंगों की मिलावट एवं गुणवत्ता की जाँच ऑन स्पॉट यानि स्थल पर ही की गई।

खाद्य पदार्थों जैसे लड्डू, जलेबी, चिली चिकन में मेटनिल येलो रंग की मिलावट पायी गयी जिसे स्थल पर ही नष्ट करवाया गया। मसालों में रंगों की मिलावट नहीं पायी गयी.
इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां में भी जाँच अभियान चलाया गया. यह अभियान लगातार पूरे जिले में चलाया जाएगा। टीम में LT सुखदेव प्रसाद, कार्तिक महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *