Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह विद्यालय परिसर पर विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनम लक्ष्मी हेंब्रम, cho नीशा खलखी, विद्यालय के प्रधान अध्यापक आन्द महती, सहायक शिक्षक सुनील मंडल, निराकार प्रधान संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर लक्ष्मी हेंब्रम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिकल सेल एनीमिया अनुवाशिक बीमारी है। यह बीमारी माता-पिता से बच्चों में होती है । सिकन सेल एनीमिया मरीज को हर तीन महीना या चार महीना या 6, महीना का अंतराल मैं ब्लड चढ़ाना बहुत ही जरूरी होता है ज्यादातर यह बीमारी हमारे ग्रामीण क्षेत्र में फैली हुई है और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जानकारी नहीं है और जागरूकता के अभाव के कारण हम लोग इस बीमारी से बिल्कुल अनजान रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास सहिया दीदी के अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी है पंचायत समिति सदस्य हैं मुखिया है वार्ड सदस्य हैं अगर हम लोग प्रखंड स्तर तक यह कार्यक्रम करते हैं तो एक साथ कम समय में ही सबको यह जानकारी मिलेगी और कहीं ना कहीं उनके माध्यम से भी हम ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा इस बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा कर सकते हैं इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *