विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

सरायकेला: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में सिविल सर्जन डॉ अजय सिंहा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाली बीमारियों, लोगों में इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार तथा तंबाकू उत्पादों के बेचने व रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाए जाने का निर्देश दिए गए।

जागरूकता हेतु इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से एक रैली भी निकाली गई तथा इसके निषेध हेतु सभी लोगों को शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक निर्मल दास,डॉ सुजीत मुर्मू ,जिला कार्यक्रम सहायक पुष्कर भूषण,जिला परामर्शी अशोक यादव, डीपीसी अर्चना तिग्गा समेत अन्य उपस्थित थे।
