खरसावां के मस्जिदो में अदा की गई बकरीद की नमाज, शांति व मगफिरत की मांगी सामुहिक दुआ, जानवरों के साथ बल्कि बुरी आदतो की दे कुर्बानी-रिजवी
खरसावां मुसलमान केवल जानवरों की ही नही बल्कि बुरी आदतो की भी कुर्बानी दे। कुर्बानी लोगो में त्याग की भावना जगाती है। खास जानवरों को सवाब की नीयत से अल्लाह की राह में जबहा करे। कुर्बानी हजरत इब्राहीम अलैहिस सलाम की सुन्नत है। मोहम्मद साहब ने भी कुर्बानी का हुक्म दिया है। कुरआन पाक के सूरह कौसर में अल्लाह फरमाता है तुम अपने रब के लिए नमाज पढों और कुर्बानी करो। उक्त बाते खरसावां के मदीना मस्जिद बेहरासाई में ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद मौलाना मो0 आसिफ इकबाल रिजवी ने कही। जबकि कदमडीहा के मौलाना ने कहा कि दुनिया में मोहब्बत व भाईचारे से बढकर कुछ भी नही। यही इंसानियत की नेक राह है। इस पर चलकर ही देश व समाज की तरक्की संभव है। खरसावां में गुरूवार को त्याग व भाईचारंगी की प्रतीक बकरीद अकीदत के साथ मनाई गई। ईद उल अजहा की नमाज खरसावां के मदीना मस्जिद बेहरासाई, मस्जिद निजामुददीन गोढपुर, मस्जिदे बिलाल कदमडीहा एवं जामिया मस्जिद कदमडीहा में अदा की गई। कुर्बानी की फजीलतें बयान करते हुए ईमानों ने ईद-उल-अजहा पढाई। बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से नहा धोकर नमाजी पोषाक पहन कर मस्जिदों की और चल पडे। मस्जिद में जमा होकर कताबद्व तरीके से ईद उल अजहा की नमाज अदा की। साथ ही इमाम से खुतबे भी सुनी। इसके अलावे खुदा से मुसलमानों ने अमन-चैन व खुशहाली के साथ शांति व मगफिरत की सामुहिक दुआ की। खुतबे सुनने के बाद लोगों ने गले लगाकर एक दुसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा करने के बाद कुर्बानियांे का दौर शुरू हो गया। ईद उल अजहा से तीन दिनो तक कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है। हजारों लोगों ने ईद उल अजहा नमाज अदा किया।

इस्लाम में कुर्बानी की है बडी अहमियत
इस्लाम में कुर्बानी की बडी अहमियत है। यह एक तरह से माल की इबादत भी है। कुर्बानी दुनिया के तमाम मुसलमानों पर फर्ज है, जो हैसियत रखते है। मोहम्म्द स. ने फरमाया जिसने नेक नीयत, खुषी और हलाल तरीके से कुर्बानी दी उसे जहन्नुम की आग से बचा लिया जाएगा।
सैकडों बकरों की गई कुर्बानी
अल्लाह की राह पर सैकडो सैकडों की संख्या में बकरे बकरों की कुर्बानी दी गई। बकरीद की नमाज के साथ शुरू हुई कुर्बानी अगले तीन दिनों तक चलेगी। ऐसी मान्यता है कि हजरत इब्राहिम अलहीसलाम ने अपने बेटे इस्माइल अलहीसलाम से स्वप्न में कहा कि तुम सबसे प्रिय वस्तु की कुर्बानी दीे। हजरत इब्राहीम ने अल्लाह के खातिर इस काम को कर दिखाया। इकलौते बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बानी देने के दौरान हजरत इब्राहीम की आंखो में पटटी बंधी थी। अल्लाह ने फरिष्तों के सरदार हजरत जिबरईल को भेजकर हजरत इस्माइल की जगह एक दुम्बे (बकरा) को रखवा दिया। हजरत इब्राहीम ने जब बेटे की गर्दन पर छुरी चलाई तो उनकी जगह वह बकरा कुर्बान हो गया। इसलिए इस याद को ताजा रखने के लिए बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।
खरसावांःफोटो संख्या 3 खरसावां के बेहरासाई मस्जिद में बकरीद की नमाज में सामुहिक दुआ करते नमाजी।
खरसावांःफोटो संख्या 4 खरसावां में ईद उल अजहा की नमाज के बाद एक-दुसरे को बधाई देते।
Kharsawan Muslims should sacrifice not only animals but also bad habits. Sacrifice awakens the spirit of sacrifice in people. Kill special animals in the way of Allah with the intention of reward. Sacrifice is the Sunnah of Hazrat Ibrahim Alaihis Salaam. Mohammad Sahib has also given the order of sacrifice. In Surah Kausar of Quran Pak, Allah says that you should offer Namaz and sacrifice for your Lord. Maulana Mohd. Asif Iqbal Rizvi said these things after offering Eid-ul-Azha prayers at Madina Masjid Behrasai in Kharsawan. While Maulana of Kadamdiha said that there is nothing greater than love and brotherhood in the world. This is the righteous path of humanity. Progress of the country and society is possible only by following this. Bakrid, the symbol of sacrifice and brotherhood, was celebrated with great devotion in Kharsawan on Thursday. Eid-ul-Azha prayers were offered at Madina Masjid Behrasai, Masjid Nizamuddin Godhpur, Masjid Bilal Kadamdiha and Jamia Masjid Kadamdiha in Kharsawan. Describing the virtues of sacrifice, the believers read Eid-ul-Azha. On the day of Bakrid, the people of the Muslim community walk towards the mosques after washing their bath in the morning and wearing prayer clothes. Gathered in the mosque and offered Eid-ul-Azha prayers in a scripted manner. Also listened to the khutba from the Imam. Apart from this, Muslims collectively prayed to God for peace and prosperity along with peace and forgiveness. After listening to the khutba, people hugged each other and congratulated each other on Bakrid. After offering Namaz, the period of sacrifices started. The ritual of sacrifice is performed for three days from Eid ul Azha. Thousands of people offered Eid ul Azha prayers.
Sacrifice is very important in Islam
Sacrifice is very important in Islam. This is also a kind of worship of goods. Sacrifice is a duty on all the Muslims of the world, who have status. Mohammad s. He said that whoever sacrifices with good intentions, happiness and in a halal way will be saved from the fire of hell.
Hundreds of goats were sacrificed
Hundreds of goats were sacrificed in the name of Allah. The sacrifice that started with the Bakrid prayer will continue for the next three days. It is a belief that Hazrat Ibrahim Alhislam told his son Ismail Alhislam in a dream that you should sacrifice the most dear thing.
