Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सुन्दरनगर थाना के छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर 3.4 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय जमशेदपुर को मिली गुप्त सूचना में पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के आदेशानुसर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के द्वारा सुन्दरनगर थाना में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसका नेतृत्व राजपत्रित पदाधिकारी मनोज कुमार अंचलाधिकारी महोदय एवं पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा कर रहे थे।

सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काला रंग का टीशर्ट पहने हुए है, वह अपने हाथ में थैला लेकर सुन्दरनगर थाना अंतर्गत ग्राम खुखडाडीह के डुंगरी वाला सड़क में पैदल जा रहा है। जिसमें गांजा होने की संभावना है। छापमारी दल खुखडाडीह के डुंगरी के नीचे वाला सड़क में जैसे ही पहुँचा तो देखे कि एक आदमी काला टीशर्ट पहने अपने दाहिने हाथ में थैला लिए सड़क किनारे पेड़ के छाया में खड़ा है। उक्त व्यक्ति का नजर जैसे ही पुलिस गाडी पर पडी वह दाहिने हाथ में थैला लिए सड़क के किनारे झाड़ी की ओर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल की सहायता से उसे थैला सहित पकड़ लिया गया।

पकड़ाये गये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम बुद्धु पात्रो उर्फ बुधु पात्र उम्र करीब 44 वर्ष हितकू थाना सुन्दरनगर , जमशेदपुर बताये। थैला में तीन पैकेट मिला जो कि ब्राउन रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ था, जिसे हल्का फाड़ करके देखा गया तो गांजा जैसा प्रतीत हुआ। बरामद गांजा को इलेक्ट्रोनिक तुला मंगवाकर वजन किया गया तो गांजा का कुल वजन 3:400 किलो (3kg 400g) पाया गया। अभियुक्त बुद्धपात्रो उर्फ बुधु पात्र को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *