Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उउवि बुरुडीह को बीडीओ ने दिया धन्यवाद

खरसावां: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक की परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई।सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए खरसावां के बीडीओ प्रधान माझी ने बुरुडीह उच्च विद्यालय के केन्द्राधीक्षक, मजिस्ट्रेट और समस्त वीक्षको आदि को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आप सबों के सहयोग से ही इतनी बड़ी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो पाई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान विद्यालय के कई परीक्षार्थियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फोटो भी खिंचवाये। मौके पर मिलन महतो, प्रहलाद महतो, प्रिय रंजन महतो, दिनेश कुमार महतो, प्रशांत कुमार प्रधान, प्रदीप कुमार महतो, ब्रजकिशोर कुमार बेदिया, तुषार कांति महतो, लखन सोरेन, नीलमोहन महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *