Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सावधान रहें सतर्क रहें, भटके हुए तेंदुआ के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को सहयोग करें

दिनांक 29.03.2024 को कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेन्दुआ देखा गया है, जिसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बचाव अभियान के लिए आवश्यक संयत्रों की व्यवस्था की जा चुकी है।

ऐसी परिस्थिति में तेन्दुआ से जान-माल की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सावधानियों बरतने की अपील की गई है:-

(1) बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोडें।

(2) रात्रि के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के समूह में निकलें।

(3) मवेशियों को चारागाह में ले जाने समय कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के समूह में जायें।

(4) मवेशियों के गले में ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण का प्रयोग करें।

5) अपने पालतू जानवरों को घर से बाहर अकेले न छोड़ें।

6) झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर नहीं निकले।

7) अपने घरों के आस-पास रसोई का कचरा जमा न करें, क्योकि यह आवारा कुत्तों को उस स्थान पर आमंत्रित करता है, जो बदले में तेंदुए की आवाजाही की संभावना बनाता है।

8) घरों के पास की झाड़ी को साफ रखें एवं घर के बाहर एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था रखें।

9) नशे की हालत में अकेले घर से बाहर नहीं निकलें।

10) किसी भी प्रकार के भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें एवं वन विभाग से अविलंब सम्पर्क करें।

किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नंम्बर पर संपर्क कर जानकारी साझा करें

  1. 8987790334, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमंडल
  2. 9771283269, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र
  3. 18003456486 (हेल्पलाईन नम्बर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *