Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

छत्तीसगढ़:मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में बीजेपी ने सीएम फेस का ऐलान कर दिया है. अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे. जयपुर में विधायक दल की बैठक में इसे लेकर फैसला लिया गया है. भजनलाल शर्मा विधायक दल के नेता चुने गए हैं. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया.

भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं. शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं. बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था. सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है. भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी.
दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी CM

भजनलाल के माता पिता हुए भावुक

सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को सीएम बनाए जाने के बाद उनके परिजन भावुक हो गए. उनके भरतपुर स्थित आवास पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. भजनलाल के नाम का बतौर सीएम ऐलान होने पर उनके माता पिता भावुक हो गए.शर्मा की पत्नी बोली बहुत अच्छा लग रहा है जनता की भलाई की तैयारी है. वहीं उनके बेटे ने कहा कि मोदी जी के विजन पर काम करेंगे.

वासुदेव देवनानी विधानसभा स्पीकर बने

राजस्थान में सीएम और दो डिप्टी सीएम के नामों के ऐलान के साथ ही विधानसभा स्पीकर के नाम का भी घोषित कर दिया गया है. अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. देवनानी लंबे समय से विधायक हैं. वे पूर्व में बीजेपी सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *