भारतीय जनता पार्टी सरायकेला विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संपन्न
सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनावी तैयारियों के निमित भारतीय जनता पार्टी सरायकेला विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संयोजक श्री बिनोद श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संपन्न हुई, तत्पश्चात भाजपा प्रत्यासी श्रीमती गीता कोड़ा ने जिला कार्यालय के निचले तल को लोकसभा चुनावी कार्यालय के रूप में उद्घाटन किया,
गौरतलब हो की लोकसभा चुनाव तक इसी कार्यालय से चुनावी गतिविधियों का संचालन होगा।

संपन्न हुए बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सह भाजपा प्रत्यासी श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा मोदी जी ने कई असंभव लगने वाले जैसे कार्यों को किया है,मोदी जी ने लोगो के जीवन स्तर को सुधारा है, हमारे विरोधी जल जंगल जमीन की बाते करते है, लेकीन सबसे ज्यादा अनैतिक दोहन भी वही करते है।
हमे मोदी जी के कार्यों के साथ चंपई सोरेन सरकार की विफलताओं को भी सामने लाना है।

उन्होंने कहा मैं तमाम कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करती हूं की जब भी आप मुझे याद करेंगे मैं आपके साथ खड़ा रहूंगी।
बैठक में जिलाधक्ष श्री उदय सिंहदेव ने कोर कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की तथा उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला,उन्होंने अपने संबोधन में कहा चुनाव जीतने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है कार्यालय कार्यकर्ता और कार्यक्रम,
कार्यालय खुल गया,हमारे पास कार्यकर्ता की फौज है और कार्यक्रमों को सही तरीके से संपादित करना है, चुनाव हम जरूर जीतेंगे।
उद्घाटन के अवसर पर अपने स्वागत भाषण में श्री बिनोद श्रीवास्तव ने कहा यह लड़ाई बड़ी है हमे कठिन परिश्रम करना होगा।
अपने संबोधन में श्री सुबोध गुड्डू ने कहा मोदी जी जो कहते है वह करते है,
हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ की चिंता करनी है।
अपने संबोधन में भाजपा नेता श्री गणेश महाली ने कहा विपक्षी हमारे लोगो को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करेंगे लेकिन हम एक जुट होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

अपने संबोधन में विधानसभा के प्रभारी श्री जे.बी तुबित ने कहा जिस तरह पहली फुहार के बाद किसान फसल बोने को तत्पर हो जाता है, वैसे ही कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ता कमर कस लेता है,मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए हमे चुनाव जीतना है।
श्री रमेश हांसदा ने अपने संबोधन ने कहा हमे अपने लक्ष्य को कैसे पाना है उसकी चिंता करनी है।
बैठक को लोकसभा की संयोजिका श्रीमती गीता बालमुचू ने भी संबोधित किया।

आज की बैठक में सह संयोजक बॉबी सिंह, गणेश माहली,शैलेंद्र सिंह,मीनाक्षी पटनायक, राजा सिंहदेव,रमेश हांसदा,अनंतराम टुडू, हरिकृष्ण प्रधान,राजा सिंहदेव,राकेश मिश्रा, कुबेर सारंगी, सुनील श्रीवास्तव,संजय सरदार,कृष्णा प्रधान,मनोज तिवारी,सूर्या देवी,रितिका मुखी,रश्मि साहू,ब्रह्मानंद झा,पंकज कुमार, ललन शुक्ला,संजीव रंजन,बद्री दरोगा,अमित सिंहदेव,निरंजन मिश्रा,अमितेश अमर,सोहन सिंह,राजकुमार सिंह,कमल नंदी,सहित सभी कोर कमेटी के सम्मानित सदस्य और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
