Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पटमदा के लाव-जोड़ा गांव में आदिकाल से चलने वाले भोक्ता पूजा का आयोजन धूमधाम से संपन्न#video

भक्त का अपने भगवान से एक ऐसा हठ जिसमें भक्त भगवान को खुश करने के लिए लगभग 200 फिट ऊपर चढ़ अपने पीठ में किल घुसा अपने को बंध कर घंटो घूमता है। जिसे झारखंड में भोक्ता पूजा, के नाम से जाना जाता है जो पटमदा के लाव – जोड़ा गांव में बैसाख माह में आदिकाल से चलते आ रहा है।

इस पूजा में क्षेत्र के कई भक्तों ने भाग लिया जो अपने पीठ में लोहे का किल डाल ऊपर चढ़ भगवान भोलेनाथ को रिझाते हैं। मान्यता है कि लोगों की मन्नत होती है जिसे पूरा होने पर वह इस पूजा में भोगता बनते है । हालांकि सबसे बड़ी बात इस पूजा अर्चना में गांव में एक तरह का मेला लगता है जिसमें सभी तरह की दुकानें लगाई जाती है।

जहां आसपास के गांव वालो की बड़ी भीड़ उमड़ती है । जहा चमत्कार दिखाई पड़ता है कारण जैसे पीठ में लोहे के किल घुसाने पर खून का परवाह नहीं दिखाई देता और ही पूजा खत्म होने पर उससे इलाज की जरूरत पड़ती है। भक्तो को स्थानीय शिव मंदिर में माथा टेकना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *