Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला -खरसावां में आलू और प्याज की कीमतों में भारी उछाल

सरायकेला एवं खरसावां में आलू और प्याज की कीमत एक बार फिर छक्के पर छक्का लग रही है । मुल्य वृद्धि से पहले से ही जनता त्रस्त है अब आलू और प्याज भी उनसे दूर हो रहे हैं गरीबो के साथ-साथ मध्यवर्गीय लोगों की पहुंच से भी आलू और प्याज धीरे-धीरे दूर होती जा रही है।

सरायकेला एवं खरसावां बाजार में आलू अब 35 से ₹38 प्रति किलो बिक रहा है वही प्याज की दर 40 पार कर चुकी है दो दिन पूर्व आलू प्रति किलो 25 से 30 रुपए बिक रहा था जबकि 1 किलो प्याज का मूल्य ₹25 के आसपास था आलू और प्याज की महंगे होने से ऐसे तो सभी वर्ग प्रभावित है परंतु सीधा अवसर निम्न व मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ा है। मंडी में ही आया उछाल जिला मुख्यालय सरायकेला में मुख्य रूप से बंगाल से ही आलू और प्याज की आयत होती है परंतु बंगाल में ही किसानों ने 20 रुपए प्रति किलो आलू तथा ₹30 प्रति किलो प्याज की दर तय कर ली है ऐसे में आलू कोल्ड स्टीरेज व सभी प्रकार के लोड और अनलोड मिलाकर 26 से 27 रुपए प्रति किलो बंगाल में उपलब्ध हो रही है।

इसके बाद ट्रांसपोर्ट एवं अन्य सभी खर्च मिलकर सरायकेला में 32 रुपए प्रति किलो के दर पर एवं खरसावां में 33 पर आलू पहुंच रहा है इसी प्रकार प्याज भी महंगी दर पर सरायकेला खरसावां पहुंच रहा है सरायकेला के थोक विक्रेता कालीचरण साहू ने बताया कि सरायकेला में लगभग 20 टन के आसपास आलू खपत प्रतिदिन होता है जबकि प्याज प्रतिदिन 10 टन के आसपास खपत होती है थोक बिक्री में ही आलू और प्याज की कीमत बढ़ी हुई है, जिसके कारण खुदरा मुल्य में इसका असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *