आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोर को रंगे हाथ पकड़ा
आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं. मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर क्रूज़ होटल के आई टी डिपार्टमेंट में एक कर्मचारी कार्य करते हैं. वही होटल के बाहर किसी कार्य से बाहर निकले थे. उसी दौरान अपराधी अजय गोप ने डरा धमका के उसके साथ मार पीट कर आई फोन और सैमसंग मोबाईल छीन लिया था.

जिसमें आदित्यपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही अजय गोप को मोबाईल सहित रंगे हाथों पकड़ लिया हैं.

अजय गोप का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रह चुका है.जिसमें उनको 307 और 379 का केस दर्ज हुआ है. इसमें अजय को 3 साल की सजा भी हुई है. जेल से छूटने के बाद आदित्यपुर में फिर से यह एक्टिव हो चुका था. जिसमें अपराधिक घटना को अंजाम दे रहा था. अजय गोप के गिरोह में बहुत सारे आपराधिक छवि वाले व्यक्ति सम्मिलित है. जिस पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है और उसे जल्द से जल्द पकड़ा भी जाएगा.
आदित्यपुर थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा निर्देशित किया गया है कि जेल से छुटे हुए अपराधी पर विशेष नजर रखने के लिए निर्देश दिया गया है. जिसमें चोरी, एनटीपीएस एवं आपराधिक मामला पर विशेष नजर रखा जा रहा है.अगर इस तरह की कोई भी अपराधी इस मामले में सम्मिलित दिखाई देता है तो उन पर पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

