जनगणना के लिए आज से 31 मई तक घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, देना पड़ेगा इन 33 सवालों का जवाब
जनगणना 2027 की तैयारी तेज देश में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस बार की जनगणना में तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके तहत पहली बार लोगों को ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) के जरिए खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया था। 17 अप्रैल से 1 मई तक चली इस प्रक्रिया के बाद अब सत्यापन का चरण शुरू हो रहा है। आज, 2 मई से लेकर 31 मई तक संबंधित अधिकारी और प्रगणक घर-घर जाकर डेटा का मिलान करें
कितने अधिकारी संभालेंगे जिम्मा? इस महत्वपूर्ण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए लगभग 10,000 अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। घर-घर जाने वाले ये अधिकारी उन जानकारियों का सत्यापन करेंगे जो लोगों ने खुद भरी हैं। साथ ही, यदि कोई परिवार अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने से चूक गया है, तो प्रगणक मौके पर ही उनका विवरण दर्ज करेंगे। इस दौरान कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी।
पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची

अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों को चार मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:
1. परिवार से संबंधित विवरण (08 सवाल)
- परिवार में सदस्यों की कुल संख्या।
- घर में निवास करने वाले व्यक्तियों का विवरण।
- परिवार के मुखिया का नाम।
- मुखिया का लिंग और उनकी जाति।
- आवास का स्वामित्व (अपना मकान या किराये का)।
- घर में कमरों की कुल संख्या।
- परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या।
2. बुनियादी सुविधाएं: जल, स्वच्छता और ऊर्जा (10 सवाल)
- पीने के पानी का मुख्य जरिया क्या है?
- पेयजल की उपलब्धता कितनी सुगम है?
- घर में रोशनी के लिए किसका उपयोग होता है?
- शौचालय की सुविधा और उसका प्रकार।
- जल निकासी (Drainage) की व्यवस्था।
- स्नानघर और रसोईघर की स्थिति।
- खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन।
- परिवार के मुख्य आहार में शामिल अनाज।
3. मकान की संरचना और स्थिति (07 सवाल)
- मकान और जनगणना संख्या।
- फर्श, दीवार और छत के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री।
- भवन का वर्तमान उपयोग (आवासीय या अन्य)।
- मकान की वर्तमान जर्जर या मजबूत स्थिति।
4. घरेलू संपत्तियां और साधन (08 सवाल)
- मनोरंजन के साधन (रेडियो/टेलीविजन)।
- इंटरनेट, लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता।
- संचार के साधन (मोबाइल, स्मार्टफोन या लैंडलाइन)।
- वाहनों का विवरण (साइकिल, दोपहिया या चौपहिया वाहन)।
- सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर।
