Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

बहरागोड़ा : सोमवार दोपहर में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 49 पर कमल होटल के नजदीक कंटेनर की चपेट में आने से डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत मालबांधी गांव निवासी चिरंजीत जाना(29) नामक युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बारह चक्का कंटेनर( एन एल 01ए ए 4784 ) बहरागोड़ा से जामसोला की ओर जा रहा था. उसी क्रम में कमल होटल के समीप आगे चल रहे मोटरसाइकिल सवार को कंटेनर ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया.

स्थानीय लोगों की सहायता सेउसे निजी वाहन द्वारा बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी और पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. पति का शव देखकर पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. उधर सूचना पाकर पुलिस एवं आसपास गांव के लोग सीएचसी पहुंचे. जानकारी के अनुसार चिरंजीत जेना अपने बाइक से घर की ओर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *