आत्मा द्वारा बिरसा किसान रथ का संचालन प्रारम्भ |
आत्मा पश्चिमी सिंहभूम के सौजन्य से झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि का वितरण की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिला में बिरसा कृषि रथ का संचालन दिनांक 12 जनवरी 2024 से किया जा रहा है।

रथ का परिभ्रमण पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत प्रखण्डों के सभी पंचायात एवं ग्राम स्तर पर चलाई जा रही है। रथ में एल.ई.डी. टी.वी. के माध्यम से किसानों को संचालित योजना एवं तकनीकी जानकारी दी जा रही है। रथ के साथ प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि सम्बद्ध विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को टैग किया गया है जिससे कृषकों के साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी आदि को पहुँचाई जा रही है। बिरसा कृषि रथ का संचालान हेतु तीन रथ का संचालन बंदगाँव, खुँटपानी, झींकपानी, टोन्टो में किया गया है। बिरसा कृषि रथ का शुभारंभ संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड मुख्यालय से संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी की देख-रेख में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।

दिनांक 12 जनवरी को उक्त कार्यक्रम में 19 पंचायत को आच्दादित की गई जिसमें लगभग 2783 किसान लाभांवित हुए। बिरसा किसान रथ अगले दस दिनों तक प्रखंडों में जाकर किसने उपयोगी योजनाओं की जानकारी देगी। किसानों से अनुरोध है कि जानकारियों का लाभ उठाएं।
