किसानों की जागरूक करने की लेकर बिरसा किसान रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना
सरायकेला खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष मधु श्री महती द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा उपायुक्त को बिरसा किसान रथ के परिचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड द्वारा बिरसा किसान रथ का परिचालन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण सरायकेला के माध्यम से प्रारंभ किया गया है।

किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ-साथ मुद्रा स्वास्थ्य , जैविक खेती जल प्रबंधन, बीज उपचार, यत्रीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण , मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड के वितरण आदि को जानकारी बिरसा किसान रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी बताया गया कि बिरसा किसान रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिक पदाधिकारी प्रसार कर्मियों प्रगतिशील कृषकों के साथ जन जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्यी का समाधान योजनाओं की जानकारी आदि को पहचाने हेतु परिभ्रमण करेगा।

बिरसा किसान रथ में मुख्यमंत्री, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग तथा विभागीय पदाधिकारी का कृषकों के नाम संदेश एवं सरकार द्वारा विगत चार वर्षो में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा साथी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बिरसा किसान रथ के द्वारा दी जाएगी।
Birsa Kisan Rath was flagged off to create awareness among farmers.
