Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के घर घर अक्षत वितरण अभियान में राममय हुआ बिरसानगर जोन न. 6

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राम भक्तों ने बिरसानगर जोन न. 6 में घर घर जाकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक और श्री राम मंदिर का चित्र भेंट किए।साथ ही, आने वाले 22 जनवरी को लोगों से यथास्थान अयोध्या धाम में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का दर्शन करने व दीपोत्सव मनाने तथा प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आमंत्रित किया|

इस दौरान निरंतर जय श्री राम का जयघोष गूंजता रहा व राम भक्तों की टोली का जगह-जगह तिलक लगाकर फूल बरसाकर स्वागत किया गया।पूजित अक्षत बांटने वालों में कृष्णा बारीक, रवि भूमिज, कौशल, बिट्टू, महेश राव, मनोज कुमार, रवि सिंह, रोहित नायडू बाबूलाल नाग, तुषार नाग, जसपाल सिंह व महिलाओं में सलोनी दलाई, लक्ष्मी भूमिज, देविका राव, मंजीत कौर, आसना कौर, आनंदिता सिन्हा हरप्रीत कौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *