Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिष्टुपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल, बाइक और साइकिल बरामद

जमशेदपुर की बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी के दो अलगअलग मामलों में कुल चार चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो दाईगुटू निवासी कृष्णा राणा उर्फ शेखर, छायानगर निवासी संजय बाग उर्फ छोटू, जुगसलाई निवासी रोहित राम उर्फ लाला और धीरज साहु उर्फ शिवम शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कुल पांच मोबाइल, तीन बाइक और तीन साइकिल बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि गुरुवार दोपहर बिष्टुपुल सिग्नल के पास स्थित एक बिल्डिंग के गार्ड से मोबाइल की चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में पुलिस ने कृष्णा राणा और संजय बाग को गिरफ्तार किया वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बाइक चोरी की शिकायत पर पहले रोहित राम को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथी का नाम सामने आया. दोनों की निशानदेही पर चोरी की बाइक और साइकिल को बरामद किया गया है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *