मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर बीजेपी ने बोला हमला, JMM ने कहा-उनके पेट में दर्द क्यों
झारखंड: 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में 47 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है. लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है. मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद 8 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह भी राजभवन में आयोजित किया गया था, जिसे अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया है. मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी को लेकर सत्ता पक्ष विपक्ष के निशाने पर है.

आलमगीर आलम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही है आरोप लगाना. फ्लोर टेस्ट के पहले लगातार खबरों में सुर्खियां बन रही थी कि गठबंधन के पास बहुमत नहीं है. बीजेपी बयानों में बनी रहना चाहती हैं. भारतीय जनता पार्टी को धन बल से खरीद फरोक करने में महारत हासिल है क्योंकि यह उनका ही चरित्र है. मंत्रिमंडल में कोई पेज फंसा हुआ नहीं है. सब कुछ क्लियर है राज्यपाल को बाहर जाना है और फिर राहुल गांधी का कार्यक्रम है इसीलिए 16 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है.
BJP attacked on delay in cabinet expansion, JMM said – why is he having stomach pain?
