Categories

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने किया पर्चा दाखिल, मरांडी हुए शामिल

सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने सोमवार को पर्चा दाखिल किया. उन्होंने दो सेट में पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने से पहले गीता कोड़ा ने गितिलिपि के देसाउली मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा अर्चना करने के बाद गीता कोड़ा गांधी मैदान पहुंचीं. वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे।

यहीं से जुलूस की शक्ल में भाजपा नेता और कार्यकर्ता खूंटकटी मैदान पहुंचे. इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय गए. दोपहर 1. 40 बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, गीता बलमुचू सहित काफी संख्या नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *