Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को खास बनाने में जुटी भाजपा

 

 

जमशेदपुर: महानगर की संगठनात्मक बैठक में निर्दोष भाजपा नेता, विहिप के कार्यकर्ताओं के रिहाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बनी रणनीति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने हेतु जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर आमजनों के संग श्रवण सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कदमा एवं जुगसलाई उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा की गई एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में गठित सर्वजन हिन्दू समिति के जारी आंदोलन में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही, बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों की नवगठित समिति की सूची मंडल अध्यक्षों के द्वारा जमा की गई।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर प्रसारण किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक आमजनों को जोड़कर ‘मन का बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने ‘मन की बात’ नहीं, देश के मन की बात करते हैं। जिसमें वे राजनीतिक नहीं बल्कि संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बातों को पूरे देश के समक्ष रखते हैं। गुंजन यादव ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथों की नवगठित बूथ समिति के कार्य पूर्ण होने पर मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को बूथ समिति की सम्पूर्ण सूची भाजपा झारखंड प्रदेश को सत्यापन हेतु भेजी जाएगी।

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पिछले दिनों कदमा एवं जुगसलाई में हुए सांप्रदायिक उपद्रव में राज्य सरकार के इशारे पर निर्दोष भाजपा कार्यकर्ता एवं विहिप के कार्यकर्ताओं को बिना जांच-पड़ताल किये गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की पोषक झामुमो एवं कांग्रेस गठबंधन सरकार ने हमेशा से ही हिंदुओं की आस्था को कुचलने का प्रयास किया है। पिछले दिनों हुई घटना में प्रशासन ने मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों को बिना जांच किए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर राज्य सरकार के इशारे पर नाम जोड़कर उन्हें फंसाया और गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया। जिन युवाओं के हाथों में कलम थे, उन्हें हथकड़ी पहनाकर जेल भेजा गया। राजनीतिक विद्वेष की भावना से ग्रसित राज्य सरकार के इशारे पर आनन फानन में प्रशासन के द्वारा लिए गए गलत निर्णय, गलत गिरफ्तारियां और गैर-जमानतीय धाराओं का उपयोग कर निर्दोष लोगों को फँसाने का जो कार्य किया गया है, उसका भाजपा जमशेदपुर महानगर इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व इन मामलों पर पहले दिन से अपनी नजर बनाई हुई है। प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा जमशेदपुर महानगर ने निर्दोष भाजपा व विहिप कार्यकर्ताओं के साथ जेल भेजे गए आम नागरिकों की रिहाई एवं उनके हक की लड़ाई में सर्वजन हिन्दू समिति के साथ जारी आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल उपाध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय ने किया।

बैठक में प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, मुचिराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष बबलू गोप, हेमंत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, हन्नु जैन, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, दीपक पाल, हलधर दास, मारुति नंदन पांडेय, जुगनू कुमार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, भोला प्रसाद, विमलेश उपाध्याय, वरुण सिंह, अभिषेक शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे।

Jamshedpur: In the organizational meeting of the metropolis, a strategy was made to ensure participation in the ongoing movement with Sarvajan Hindu Samiti for the release of innocent BJP leaders and VHP workers.

The BJP is making special preparations for the 100th edition of Prime Minister Narendra Modi’s radio program ‘Mann Ki Baat’. On Sunday, an important organizational meeting of the BJP Jamshedpur Metropolitan was held at the Chamber Bhavan auditorium located in Bistupur. The meeting organized under the chairmanship of BJP Jamshedpur Metropolitan President Gunjan Yadav was attended by BJP district office bearers, district presidents of various fronts and presidents of various mandals under the metropolis. In the meeting, to make the 100th edition of Prime Minister Narendra Modi’s ‘Mann Ki Baat’ program universal and ubiquitous on April 30, it was discussed to ensure public hearing at all booths in Jamshedpur metropolis. During the meeting, a strategy was chalked out for the active participation of BJP workers of Jamshedpur metropolis in the ongoing movement of Sarvajan Hindu Samiti formed against the unilateral and malicious action taken by the district administration at the behest of the state government in the Kadma and Jugsalai disturbances, as per the instructions of the state leadership. . Along with this, the list of the newly formed committee of all the booths under the Booth Empowerment Campaign was submitted by the Divisional Presidents.

Giving information about the meeting, BJP Jamshedpur Metropolitan President Gunjan Yadav said that on April 30, Prime Minister Narendra Modi’s ‘Mann Ki Baat’ program will be telecast at all booths in Jamshedpur Metropolitan. Enthusiastic about the Mann Ki Baat program, BJP workers will listen to the ‘Mann Ka Baat’ program by involving more and more common people. He told that PM Narendra Modi does not talk about his ‘Mann Ki Baat’, he talks about the country’s mind. In which they keep the things related to culture, culture, social concerns in front of the whole country, not political. Gunjan Yadav congratulated the divisional presidents on the completion of the work of the newly constituted booth committee of booths under the booth empowerment campaign. He told that on April 25, BJP sent the complete list of booth committees to Jharkhand state for verification.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *