Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आगामी विधानसभा चुनाव में खरसावां सीट पर दुविधा में भाजपा के आलाकमान, अब तक पांच नेताओं ने टिकट के लिए की दावेदारी

आगामी विधानसभा चुनाव में खरसावां सीट पर भाजपा को टिकट बांटने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। बता दें कि इस सीट पर अब तक पांच-पांच नेताओं ने टिकट के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के पास आवेदन जमा कर पार्टी आलाकमान को दुविधा में डाल दिया है।

शुक्रवार को कुंवर सिंह बानरा ने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव को आवेदन देकर खरसावां विधानसभा चुनाव में पार्टी के द्वारा टिकट लेने के लिए बानरा ने दावेदारी पेश की है। बता दें कि वर्ष 2015 में खरसावां से जिला परिषद सदस्य के रूप में कुंवर सिंह बानरा ने निर्वाचित हुए थे। वह एक मिलन सार, हंसमुख, जनता के सुख की साथी हर समय जनता के बीच में सेवा करते हैं।

उन्होंने पार्टी के संगठन के लिए हर समय सेवा करते आ रहे हैं। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के हर घर में उनकी पहचान है। इसीलिए उनकी पुत्र की धर्मपत्नी सावित्री बानरा जिला परिषद की चुनाव में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के पत्नी को पराजित किया था। आज। अभी तक खरसावां विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए आवेदन जिला अध्यक्ष के यहां जमा किया है पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जवाहर बानरा, अनिता सोय, लाल सिंह सोय के बाद कुंवर सिंह बानरा, झिगी हेब्रोम, ने ठीकी खरसावां सीट पर दावेदारी। दुविधा में भाजपा पार्टी के आलाकमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *