भाजपा नेता गणेश महाली चलियामा के कल्याण गुरुकुल में अतिथि के रूप में हुए शामिल, 27 अभियर्थियों को नियुक्ति पत्र किया वितरण

राजनगर के चलियामा स्थित कल्याण गुरुकुल आश्रम में मंगलवार को दो माह का कोर्ट समाप्त करने के बाद प्रशिक्षित युवाओं के बीच नियुक्ति व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता गणेश महाली शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों के हाथों 25 नंबर बैच 27 युवकों को जिन्होंने टाईल्स फिटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं कोल्हान के क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कल्याण गुरुकुल वैसे बच्चों को डेवलप करता है,जो ड्रॉप आउट है,या पांचवीं, सातवीं या फिर मैट्रिक परीक्षा देने के बाद टेक्निकल सिखना चाहते है,उन्हें कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षित किया जाता है,और सीधी नियुक्ति भी की जाती है,आज जिन 27 युवकों को नियुक्ति पत्र दिया गया,इन्हें यहाँ दो माह से टाईल्स फिटिंग का प्रशिक्षण दिया गया,और अब इन 27 प्रशिक्षित युवक रोजगार के लिए परिपक्क हो गए है,और कल्याण गुरुकुल की ओर से बेंगलुरू भेजा जा रहा है,जिन्हें प्रतिमाह 17 हजार वेतन दिया जाएगा।

वहीं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता गणेश महाली की पहले की भांति आज भी सक्रिय और लोकप्रियता देखी जा रही है।कल्याण गुरुकुल चलियामा में अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता गणेश महाली ने युवाओं में उत्साह वर्जन किया और सभी प्रशिक्षित युवाओं को आशीष देते हुए, उनके बेहतर भविष्य की कामना की,उन्होंने मंच के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया और कहा झारखंड में रोजगार के अनेकों अवसर है केवल अवसर पहचाने की आवश्यकता है।

यदि युवा कोई भी टेक्निकल कार्य सिख ले तो रोजगार खुद ब खुद मिल जाएगा।और कल्याण गुरुकुल जैसी संस्था जरूरत मंद युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य करती है।वहीं इस मौके पर कल्याण गुरुकुल चलियामा के शिक्षक व सदस्यों में मुकेश कुमार,सर्वेश्वर कुमार सिंह,नरेश आर्या,अविनाश कुमार पांडेय,मनीष कुमार वर्मा,सुरेश गोप,प्रभावेद सिंह,पंकज कुमार एवं समस्त कल्याण गुरुकुल के सदस्य गण मौजूद थे।
