Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा नेता रमेश हांसदा नें ग्राम प्रवास के 17 वें दिन गेंगेरूडी पंचायत का दौरा किया

राजनगर: ग्राम प्रवास में निकले भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता रमेश हांसदा आज 17 वें दिन गेंगेरूडी पंचायत के कई गांवो का दौरा किया । दौरे के क्रम में ग्रामीणों को आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की ।

साथ ही साथ स्थानीय जन समस्याओं से भी अवगत हुए । रमेश हांसदा ने बेड़ा कुदर गांव में देखा कि एक भी सोलर टावर नही है। घर घर नल योजना भी अधूरा ही बना है।लोग तालाब के भरोसे रह रहे हैं । ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग एवं पंचायत इस पर मौन है।

हेमंत सोरेन की सरकार निचले स्तर में प्रशासन नहीं पहुंच पा रहा है एवं छोटी छोटी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है । हेमंत सोरेन के सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है इसलिए रमेश हांसदा ने कहा कि आने वाले दिनों में हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेके। ग्राम प्रवास में सीताराम हंसदा, लालाचंद मांगते, चतुर हेंब्रम, बबलू मंहतो आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *