Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के आमदा खादी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भाजपाइयों ने श्रद्धांसुमन अर्पित किया

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत आमदा स्थित खादी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किया एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को भी भाजपा नेताओं ने उनकी जयंती पर नमन किया। सर्वप्रथम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष लाल सिंह सीय के नेतृत्व में इस शुभ दिन पर स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा नेता लाल सिंह सोय ने कहा कि हम सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 155वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने अहिंसा के बल पर अंग्रेजी को खदेड़ने का काम किया। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज के दिन में स्वच्छता अभियान चलाकर संकल्प लेते हैं की स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। मुख्य रूप से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, हीपना सोरेन, प्रधान माटी सीय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कार्ड सुबरुई,राउतु हाईबुरु , प्रकाश मुखी, लादुराम हेंब्रम, प्रदीप प्रधान , कंचन चौहान, फून चद महतो, अखिलेश महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *