खरसावां चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
खरसावां चांदनी चौक स्थित भाजपा विधानसभा कार्यालय सभागार में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कार्यकर्ताओं के और से दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 23 जून को हर साल बलिदान दिवस के रूप में हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की ओर से मनाते हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आज का दिन हम सभी कार्यकर्ता उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेना है विजय महतो ने कार्यकर्ता के बीच डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, प्रखंड अध्यक्ष हपना सोरेन, नगर अध्यक्ष नयन नायक, प्रखंड महामंत्री राउतु हाईबरु, प्रदीप प्रधान, प्रधान माटी सीय, छोटू मुंडा, विषकठे प्रधान, निरंजन तांती, लिदा, मोहम्मद नसीब उर्फ लालू, राजाराम महतो, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
