Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में भाजपा द्वारा स्व लाडू सोय के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भाजपा नेता स्व लाडू सोय का शहादत दिवस कुचाई प्रखंड के मरागहातु गांव में भाजपाईयों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व लाडू सोय की समाधि पर कुचाई भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेदी पर फूल अर्पण कर श्रद्धांजलि दी एवं 2 मिनट का मौन रखकर स्व लाडू सोय आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से खरसावां विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि भाजपा नेता लाडू सोय की हत्या दी जुलाई 2007 को मरागहातु गांव के लीवाबेडा नाला के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा कर दी गई थी। हर साल आज के दिन में उनको याद करके सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पण करते हैं। प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि आज हम सब के बीच स्व लाडू सोय नहीं है उनकी याद मैं हर साल शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस शहादत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य लाल सिंह सोय, स्व लाडू सीय की धर्मपत्नी श्रीमती नागी कुई, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह सीय, लावुराय सीय, विवेकानंद सीय, सत्येंद्र कुम्हार, डुमु गीप, सुनील सिंह सोय, राहुल दास, सीहराय सीय, लाब्डु कुम्हार, विनिता सीय, सुनील कुमार मंडल, देवेंद्र सीय, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *