छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय पर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन
सरायकेला-खरसावां, 09 सितंबर, 2026, बुधवार (भाग्य सागर):
झारखंड के छात्रों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर हेमंत सोरेन सरकार के ख़िलाफ़ सरायकेला -खरसावां जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा धरणा प्रदर्शन किया गया.
भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद सहित अन्य वरीय पार्टी पदाधिकारियों एवं काफी संख्या मे भाजपाइयों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा भाजपा और केंद्र की सरकारों ने जब छात्रों पर दर्ज मुक़दमों को वापस ले लिया है तो झारखंड सरकार वीडियोग्राफ़ी से तस्वीरों को निकाल कर मुकदमे दर्ज कर रही है. जबकि इस सरकार ने कभी अपराधियों और नक्सलियों के ख़िलाफ़ भी ऐसी कठोर कार्रवाई नहीं की है.
उन्होंने कहा पूरे देश ने देखा दिल्ली में प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय माता जी तक को भद्दी भद्दी गालियाँ दी गई, फिर भी भाजपा सरकार ने उन्हें नादान समझ कर माफ़ कर दिया. जबकि झारखंड के छात्रों ने तो शालीनता का परिचय दिया फिर भी उनके साथ हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा अपराधियो जैसा व्यवहार किया जा रहा है.कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली इस सरकार को अब लोक लाज का भी डर नहीं रहा. इस सरकार ने कोयला बेचा, बालू बेचा,पत्थर बेचा, जमीन बेचा, जंगल बेचा उससे भी मन नहीं भरा तो यह झारखंड के युवाओं का भविष्य बेच रहे हैं.
श्री साहू ने कहा यह सरकार अगर नहीं सुधरती है तो भाजपा इन्हें रास्ते पर लाने का काम करेगी.
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने अपने संबोधन में कहा, भाजपा ने ही झारखंड राज्य का निर्माण किया है, हमारी जिम्मेदारी है झारखंड को मजबूत और सशक्त बनाने की,आज यह सरकार सिर्फ घोटाले करने और भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी.
जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने कहा, इस भ्रष्टाचारी सरकार की घोटालों और नाकामियों की अगर गिनती करवाई जाये तो सुबह से रात हो जाए पर गिनती न खत्म हो, उन्होंने कहा यह सरकार हर छेत्र में विफल साबित हुई है.
धरने को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा भाजपा ने आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया था परिणाम स्वरूप हेमंत सोरेन सरकार को झुकना पड़ा थाआज यह सरकार छात्रों पर दर्ज मुकदमों को जब वापस नहीं ले रही है तो पुनः भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है. इस सरकार को भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर फिर एक बार पीछे हटने को मजबूर करेगी.
कार्यक्रम को मेयर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उदय सिंहदेव, अनंतराम टुडू, रमेश हंसदा, बॉबी सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया.
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अमित सिंह के अलावा राजा सिंहदेव, बिजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, भूषण मुर्मू, अमितेश अमर, ललन शुक्ला, सतीस शर्मा, बद्री दरोगा, पप्पू वर्मा, रितिका मुखी, सूर्या देवी, बीजू दत्ता, मंगल महतो,अखिलेश महतो, बलदेव मंडल, धर्मेद्र प्रधान,राजकुमार सिंह, मनोहर दास, गुरजीत सिंह, शैलेश शर्मा, पिंकी मोदक, मुरली प्रधान, मंटू शर्मा सहित अनेक भाजपाइयों की उपस्थिति रही.


