Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा खरसावां अंचल अधिकारी को ऑनलाइन खतियान चढ़ाने और जल्द म्यूटेशन कराने की मांग को लेकर दिया गया ज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाल सिंह सोय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खरसावां अंचल अधिकारी शीला उरांव की एक लिखित ज्ञापन सौंप कर ऑनलाइन खतियान चढ़ाने और जल्द से जल्द म्यूटेशन कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि खरसावां अंचल के रैयतदारो का ऑनलाइन खतियान दर्ज नहीं किया जा रहा है जिसके कारण रैयतदार मालगुजारी की रसीद नहीं कटा पा रहे हैं। इसके साथ साथ म्यूटेशन का कार्य भी नहीं हो रहा है जिससे रैयतदार अंचल कार्यालय का चक्कर काटने की मजबूरी है। भाजपाइयों ने खरसावां अंचल अधिकारी से इस पर संज्ञान लेते हुए इसमें सुधार लाने के साथ-साथ खतियानधारियो का ऑनलाइन खतियान चढ़ाने और जल्द से जल्द म्यूटेशन कराने की मांग की है।

अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाल सिंह सोय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार महतो, हीपना सोरेन , नयन नायक, लादुराम हेंब्रम, विश्वजीत प्रधान , विशकठ प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *