खरसावां पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, खूंटी लोकसभा सीट पर कमल खिलाने का दिया मंत्र


खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत खरसावां के हरिभंजा में भाजपा द्वारा खरसावां विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपाईयों को खूंटी लोकसभा सीट पर कमल खिलाने का मंत्र दिया गया। साथ ही विरोधियों पर जमकर हमला बोलते हुए श्री मंराडी ने कहा कि झामुमों और कांग्रेस में लुटेरे लोग है। इनसे झारखंड को लुटेरा से बचाने है। साथ ही इन पार्टियों से सावधान रहने कह जरूरत है।

उन्होने कहा कि झामुमों और कांग्रेस को झारखंड विरोधी व विकास विरोधी पार्टियां है। झारखंड की स्थापना की मांग आजादी के समय से हो रही थी। उसी वक्त से कांग्रेस लगातार सत्ता में रही। परंतु उन्होंने झारखंडियों को सम्मान नहीं दिया। अगर यह झारखंड के हितैषी होते, तो झारखंड अलग राज्य कब का बन चुका होता। लेकिन अलग राज्य का इन्होने सौदा कर लिया। ये दोनो पार्टिया लोगों में भ्रम फैलाती है कि भाजपा सरकार आनेक पर जमीन लुट ली जायेगी। श्री मंराडी ने कहा कि झारखंड में बाबूलाल, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की सरकार रही है। लेकिन किसी पर जमीन के लूट का आरोप नहीं लगा है। किंतु झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनते ही फर्जी कागजात बनाकर इन्होंने जमीन की लूट शुरू कर दी। सेना की भी जमीन इन्होंने नहीं छोड़ी। इसी वजह से हेमंत सोरेन आज जेल में हैं। ये गठबंधन वाले ईडी की कार्रवाई पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं। झामुमों व कांग्रेस को झारखंडियों की चिंता नही है।

भाजपा पाटी ही झारखंडियों का हितैषी है। इस लिए कमल में अपना वोट डालकर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा जीत दिलाये और सांसद के साथ साथ मंत्री चुनने की अपील की। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह खूंटी लोकसभा प्रभारी रविन्द्र राय, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, मीरा मुंडा, विस प्रभारी अशोक सांडगी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, जिप रावित्री बानरा, विजय महतो, दुलाल स्वासी, परिक्षित महतो, सत्येन्द्र कुम्हार, विश्वजीत प्रधान, सिदेश्वर सिंहदेव, लखीराम मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, होपना सोरेन, प्रशांत कुमार महतो, मंगल सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
