Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मंत्री हाफिजूल हसन द्वारा संविधान को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने सरायकेला में निकाली जोरदार जनाक्रोश रैली

सरायकेला (रिपोर्टर सुशील कुमार) : झारखंड सरकार के मंत्री हाफिजूल हसन द्वारा संविधान को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने सरायकेला में जोरदार जनाक्रोश रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने किया। रैली सरायकेला व्यवहार न्यायालय से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय तक पहुंची।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर ओर पार्टी के झंडे लेकर जमकर नारे बाजी की। बाबा साहेब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान और संविधान विरोधी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारों से शहर गूंज उठा। इस प्रदर्शन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दारोगा, विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य, राकेश सिंह, भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, राकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने कहा कि मंत्री हसन का बयान संविधान के मूल भावना और बाबा साहेब आंबेडकर के सिद्धांतों का अपमान है। यह बयान मुस्लिम समाज को राजनीतिक रूप से उकसाने की कोशिश है और राज्य सरकार पूरी तरह तुष्टिकरण को राजनीति में लिप्त है। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह देश संविधान से चलता है ना की किसी के निजी विचारों से। एक मंत्री का ऐसा बयान देना लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक है। भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मंत्री हाफिजूल हसन माफी नहीं मांगते और सरकार उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाती तब तक पार्टी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *