Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा प्रत्याशी चपाई सोरेन की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चपाई सोरेन को जीत पर सरायकेला नगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दारोगा की नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। दुर्गा पूजा मैदान से जुलूस की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। जुलूस मैं दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता रमेश हांसदा,लीपु मोहंती, सोहन सिंह, पिंकी मोदक, सहित काफी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

इस विजय जुलूस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दारोगा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सीरेन ने सरायकेला विधानसभा से ऐतिहासिक जीत हासिल किया है। चपाई सोरेन को लोकप्रिय नेता बताया। सबों में उनकी जीत को सच्चाई, ईमानदारी एवं सादगी से भरे कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति की जीत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *