खुंटपानी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ ने किया ट्राईसाईकिल और व्हीलचेयर वितरण

खुंटपानी प्रखंड कार्यालय में दो दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर दिया गया। मटकोबेड़ा पंचायत के गाँव केंदुलोटा के दो दिव्यांगों को प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ ने ट्राईसाईकिल और व्हीलचेयर वितरण किया। लुदरी बानरा 17 वर्ष को व्हीलचेयर दिया गया, घनश्याम बानरा 20 वर्ष को ट्राईसाईकिल दिया गया, यह दोनों दिव्यांग भाई बहन हैं इनके पिता हैं दूरु बानरा।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने मानवता का परिचय देते हुए यह दोनों भाई-बहन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा खुंटपानी प्रखंड में जितने भी दिव्यांग महिला पुरुष है सभी कोई को सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ट्राई साइकिल और व्हीलचेयर दिया जाएगा और हर संभव मदद भी किया जाएगा और दिव्यांग पेंशन एजुकेशन से भी जोड़ा जाएगा। मौके पर अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद बर्नवाल, प्रीति कुमारी, शशि पूर्ती, शंकर बेसरा, रमेश बोदरा, राजकुमार जमुदा, आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थे।
