Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरसावां में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग अनूप सिंह देव प्रखंड विकास पदाधिकारी सांसद प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य खरसावां प्रखंड के प्रमुख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग अनूप सिंह देव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के रोग को छिपाना नहीं चाहिए। किसी भी तरह की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्रत्येक प्रखंड में अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जांच एवं दवाएं भी उपलब्ध है। पंचायत में स्वास्थ्य सहिया कार्यरत हैं। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खानपान एवं दिनचर्या में भारी बदलाव आया है। इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

इससे बचने के लिए शुद्ध, सात्विक भोजन, तनावरहित जीवन एवं योग को अपनाएं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां के प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय, जिला परिषद सदस्य खरसावां, अंचल अधिकारी खरसावां, खरसावां के सम्मानित प्रमुख साहब, खरसावां के मुखिया, जिला से आए LDM महोदिया, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महोदय, खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी, डॉक्टर जी, अस्पताल के अकाउंटेंट सीमा जी, अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी आंगनबाड़ी सेविका, साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *