जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय शानबाबू मुखी की 9वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन
सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ) के पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की 9 वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन आदित्यपुर स्थित श्रीडूंगरी पार्क में आयोजित हुआ।

दिवंगत कांग्रेस नेता स्वर्गीय शानबाबू मुखी की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री रितिका मुखी की देख-रेख में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सहयोग रहा. शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मौके पर उपस्थित लोगो ने स्वर्गीय शान बाबू मुखी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शोषित एवं दबे कुचले की आवाज थे शान बाबू. उनके निधन के बाद उनके अधूरे कार्यों को हम सबों को मिलकर पूरा करना है. स्वर्गीय मुखी सामाजिक समरसता का प्रतीक थे।
