शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 195 यूनिट रक्त संग्रह
चक्रधरपुर।शहीद निर्मल महतो शहादत दिवस के अवसर पर मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया, चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन, राखा, आसनतलिया में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्री सुखराम उरांव एवं श्री श्याम सुंदर महतो पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के द्वारा शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विधायक सुखराम उरांव ने सर्वप्रथम संस्था के गार्ड वॉल का शिलान्यास किया। गार्ड वॉल निर्माण हेतु पूजा अर्चना श्री ओमप्रकाश महतो सचिव झारखंड भाषा विकास परिषद के द्वारा प्राकृतिक कुड़मी नेगा चारि विधि से किया गया।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, शंकर लाल महतो, गणेश्वर महतो,राहुल आदित्य एवं तमाम बुद्धिजीवी गण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक श्री सुखराम उरांव ने कहा की कुड़मि भवन से नदी के छोर तक मापी एवं पीसीसी पथ तथा कुड़मि भवन से NH-75(E) तक पीसीसी पथ का निर्माण डीएमएफटी फंड से इसी विधानसभा कार्यकाल में क्रियान्वयन का प्रयास किया जाएगा । इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक चाईबासा एवं एम० जी० एम० ब्लड बैंक जमशेदपुर के तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्त संग्रह किये। शिविर में कुल 195 यूनिट रक्त संग्रह किए गए जिसमें 10 महिला एवं 185 पुरुषों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर श्री शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक, चक्रधरपुर , डॉ० विजय सिंह गागराई सचिव पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन,विजय कुमार मेलगांडी, महामंत्री,श्रीमती बसंती पूर्ति जिला परिषद सदस्य बंदगांव,श्री विजय कुमार मेलगांडी, महामंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्री रामलाल मुंडा, जिला अध्यक्ष आजसु पार्टी ,श्री करन महतो, श्री गणेश्वर महतो, अनवर खान, प्रवीर प्रमाणिक खिरोद महतो, नकुल महतो, नरेंद्र महतो, अंगद महतो, खगेश्वर महतो, लक्ष्मण महतो प्रभात कुमार महतो कमलेश महतो, प्रवीर प्रमाणिक, श्री विनोद भगोरिया, श्री सदानंद होता, दिनेश जेना, श्री गौरी शंकर महतो, परदेसी लाल मुंडा, श्री संजीव महतो, सिद्धार्थ शंकर महतो, श्री दुर्योधन महतो, बसंत महतो, बसिल हेंब्रम,रोमित केटियार, धीरज महतो, अजय केटियार,आदि गणमान्य लोगों ने शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर महतो ने शहीद निर्मल महतो के जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक दायित्वों का निर्माण कर हम शहीद निर्मल महतो को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं । इस रक्तदान शिविर में चक्रधरपुर के हेल्थ, भगेरिया फाउंडेशन, होता फाउंडेशन आदिवासी कुड़मि समाज, टोटेमिक कुड़मि समाज छोटानागपुर आदि जयसंस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए श्री बलराज कुमार हिन्दवार ने कहा कि हम अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन निरंतर करते रहेंगे । जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है ।
