Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटपानी के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया में होगा चारदीवारी का निर्माण, विधायक दशरथ गागराई ने किया शिलान्यास

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया में झारखंड शिक्षा परियोजना से 2300 फीट चार दीवारी का निर्माण होगा.स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

इससे पूर्व संवेदक इबरार अहमद ने विधायक को बुके देकर स्वागत किया.वही विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर विधायक को एक पत्र भी सौंपा है. विधायक ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया.विधायक दशरथ गागराई ने हर्ष जताते हुए कहा कि विद्यालय के चार दीवारी निर्माण से विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

साथ ही चारदीवारी निर्माण से विद्यालय परिसर में बच्चे सुरक्षित रहेंगे.वही विद्यालय के स्वरूप में भी बदलाव आएगा.विधायक ने बताया कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.पहले भी बहुत से सड़क,चार दिवारी से लेकर अन्य विकास कार्य कराए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *