Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

BREAKING : गोविंदपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की गला रेतकर हत्या…. जांच में जुटी पुलिस… देखें VIDEO

जमशेदपुर : टेल्को थीम पार्क में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सुंदरहातु कोचा टोला निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश धन के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश रात में सरस्वती पूजा देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा. रातभर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस को उसे सिर पर चोट के निशान मिले है।मंगलवार सुबह सूचना मिली कि थीम पार्क में युवक का शव पड़ा है. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक टॉर्च और ताला-चाबी भी बरामद हुई है, जिससे हत्या के पीछे की साजिश को लेकर पुलिस आशंका जताई है।जयप्रकाश की मां साइबेनी धन ने बताया कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन वह किसी को परेशान नहीं करता था. वह ज्यादातर समय घर पर ही रहता था।

पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वह घर के पास आयोजित पूजा पंडाल में नाचने के बाद वहां से चला गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. पुलिस ने इस हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं किया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *