Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ब्रेकिंग : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर आ सकता है भूचाल , चतरा से सत्यानंद भोक्ता व धनबाद से पूर्णिमा नीरज सिंह हो सकती है भाजपा प्रत्याशी !

नयी दिल्ली : कांग्रेस की झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और चतरा के राजद विधायक व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नयी दिल्ली में डटे रहने से राजनीतिक गलियारों में अपने आपको भाजपा का कट्टर हितैषी बताने वाले नेताओं को भी सांप सूंघने लगा है। भाजपा द्वारा धनबाद और चतरा लोकसभा सीट को होल्ड पर रखे जाने से दावेदारी जताने वाले नेताओं की धड़कनें काफी तेज हो गई है।

राजनीति के भविष्यवक्ता अपनी जोड़ घटाव कर अनुमान लगाने लगे हैं कि हो सकता है कि भाजपा इन दोनों सीटों पर नया चेहरा चस्पां करने की फिराक में लगी हो , क्योंकि भाजपा इस बार कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता दिल्ली में मौजूद हैं और कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह भी हैं और किसी भी समय व दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


सत्यानंद भोक्ता चतरा से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। सत्यानंद भोक्ता चतरा सीट से अब तक तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं और तीन बार मंत्री भी बने हैं.
नोट : यह सिर्फ राजनीतिक गलियारों से छन कर आ रही खबरों पर आधारित है। ‘IFN’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *