Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से लोग पुण्य के भागी व पाप मुक्त होते हैं : पंडित रामानाथ होता


खरसावां प्रखंड अन्तर्गत बाघराडीह गांव के राधाकृष्ण मन्दिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सत्संग ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया है। वहीं चौथे दिन सरायकेला से पहुंचे कथावाचक रामानाथ होता जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि यदि लोग पाप किए हुए है, वह अगर श्रीमद्भागवत कथा के पूर्ण रूपेण सुनते हैं तो पुण्य के भागी होते हैं। वो पाप मुक्त होते हैं, उनके रोग कष्ट विकार दूर होते हैं।

वही कथावाचक ने श्रद्धालुओं को बताया कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है और उसे पता चलता है कि वास्तव में हमारे जन्म का उद्देश्य सिर्फ संसार की अप्राकृतिक चीजों का सुख प्राप्त करना मात्र नहीं है। धर्म श्रवण के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है और वह मानव पशु के समान है, जो अपने जीवन में धर्म श्रवण नहीं करता।

उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि इस जीवन का कोई भरोसा नहीं है। यह जीवन पानी की एक बूंद के समान है। कब मिट जाए कुछ नहीं पता। अतः हमें परमात्मा के शरण में जाना होगा, तभी मुक्ति मिलेगा। मौके पर योगेश्वर पाणी, मनु प्रधान, अजीत प्रधान, बसंत प्रधान, कृष्ण कुमार प्रधान, नागेश्वर प्रधान, दिनेश प्रधान, गणेश प्रधान, सागर प्रधान, बैद्यनाथ प्रधान, अजीत सरदार, सरंगो प्रधान,गोपाल महतो, हेमसागर प्रधान, विमल प्रधान समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *