Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

44 के हुए क्रिकेट के सफलतम खिलाड़ियों में शुमार ‘कैप्टेन कूल’ एमएस धोनी

रांची : टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने तीनों ICC ट्रॉफी अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने सबसे पहले 2007 में उनकी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उसके बाद टीम इंडिया ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, वहीं 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रहे थे।

झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार में सात जुलाई को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी योग्यता और जुझारूपन से विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है. उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *