Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के रामदु चौक में कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन घायल

हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 220 पर राजनगर मुख्य बाजार स्थित रामदु चौक के समीप कार संख्या जेएच 05 एपी 5677 में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग बीच सड़क पर गिर गए , घायलों में राजनगर थाना क्षेत्र के कालाझरना निवासी कालू गोप और उसकी पत्नी बुधनी गोप हैं , वही बाइक चालक हरि गोप भालुपानी का रहने वाला है।

घटना सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे की है। घायलों को उसी वाहन से राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को एमजीएम रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि बुधनी गोप की हालत गंभीर है , कालू गोप को भी गंभीर चोटे लगी है। वही हरि रूप को हल्की चोट आई है, मिली जानकारी के अनुसार कालाझरना के कालू गोप और उसकी पत्नी बुधनी को मेडिकल जा रहे थे उनके घर आया था भालुपानी निवासी मेहमान हरि गोप दोनों को बाइक से मेडिकल ले जा रहे थे। इसी क्रम में हाता से चाईबासा की ओर से आ रही सुमो वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार चालक बिना सिंगल दिए अचानक दाहिना मोड गया , जिससे पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने उसकी बाइक पर धक्का मार दिया , हालांकि वाहन चालक ने काफी दूर से ब्रेक लगाया और बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की मगर वाहन बाइक में जा टकराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *